प. बंगाल : सिक्किम की एक बस और एक एसयूवी कार की टक्कर; 10 घायल
गंगटोक, शुक्रवार, 07 जुलाई 2023। पश्चिम बंगाल के कलिम्पोंग जिले में शुक्रवार को एक बस की एक एसयूवी कार से हुई टक्कर में 10 यात्री घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे सिलीगुड़ी और गंगटोक के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच)-10 पर भालुखोला के पास ममखोला में सिक्किम राष्ट्रीयकृत परिवहन की बस ने सिक्किम- पंजीकृत एसयूवी कार को टक्कर मार दी। सिक्किम परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बस उस वक्त दुर्घटनाग्रस्त हुई, जब यह सिलीगुड़ी जा रही थी। पुलिस घायलों को सिक्किम के एक अस्पताल ले गयी। अधिकारी ने बताया, ‘‘हम ड्राइवर और कंडक्टर सहित 10 लोगों को एम्बुलेंस में रंगपो अस्पताल लाये हैं और शेष यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए दूसरी बस भेज दी गयी है।’’
Similar Post
-
राजनाथ सिंह 16 रक्षा पीएसयू के कामकाज की करेंगे समीक्षा, स्वदेशी तकनीक पर जोर
नई दिल्ली, सोमवार, 31 अगस्त 2026। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक सि ...
-
रणनीतिक साझेदारी को अधिक मजबूत बनायेंगे भारत और किर्गिस्तान
नई दिल्ली, सोमवार, 31 अगस्त 2026। भारत और किर्गिस्तान ने रणनीति ...
-
प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ने से कछार क्षेत्रों में रहने वाले हजारों लोग प्रभावित
प्रयागराज, सोमवार, 31 अगस्त 2026। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिल ...
