उत्तराखंड में फटा बादल, 200 से ज्यादा लोग फंसे
देहरादून, शुक्रवार, 07 जुलाई 2023। उत्तराखंड के धारचूला में बादल फटने से बड़ा हादसा हुआ है। दारमा घाटी के चल गांव में बादल फटने से पैदल पुल और ट्रॉली ध्वस्त हो गई है। 200 से ज्यादा लोग गांव में फंस गए हैं। मौके पर SDRF और पुलिस प्रशासन रवाना हो गई है, लेकिन दोबाट में सड़क बंद होने से रेस्क्यू के लिए जा रही पुलिस प्रशासन और SDRF की टीम भी फंस गई है। आज ही बद्रीनाथ में फिर से लैंडस्लाइड हो गया है। इसकी वजह से छिनका के नजदीक नेशनल हाइवे बाधित हो गया है। इसकी वजह से कई यात्री फंस गए हैं। आवाजाही रुक गई है।
बारिश ने पहाड़ से लेकर मैदान तक हाहाकार मचा रखा है। बिहार से लेकर केरल तक आसमानी आफत ने तबाही मचा रखी है। लेकिन परेशानी यहीं खत्म नहीं होने वाली, मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिनों तक सात राज्यों में जमकर बारिश होगी यानी इन राज्यों के लोग जल प्रहार के लिए तैयार रहें। सड़कों पर सैलाब, उफान पर नदियां, पहाड़ों में मॉनसून का रौद्र रूप और मैदानी इलाकों में दहशत के बादल जमकर कहर बरपा रहे हैं। पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक देश के कई राज्यों में इस वक्त भारी बारिश हो रही है।
Similar Post
-
राजनाथ सिंह 16 रक्षा पीएसयू के कामकाज की करेंगे समीक्षा, स्वदेशी तकनीक पर जोर
नई दिल्ली, सोमवार, 31 अगस्त 2026। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक सि ...
-
रणनीतिक साझेदारी को अधिक मजबूत बनायेंगे भारत और किर्गिस्तान
नई दिल्ली, सोमवार, 31 अगस्त 2026। भारत और किर्गिस्तान ने रणनीति ...
-
प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ने से कछार क्षेत्रों में रहने वाले हजारों लोग प्रभावित
प्रयागराज, सोमवार, 31 अगस्त 2026। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिल ...
