सेबी सात अगस्त को करेगा स्वर एग्रोटेक की संपत्तियों की नीलामी
पूंजी बाजार नियामक सेबी ने शुक्रवार को कहा कि वह स्वर एग्रोटेक इंडिया लिमिटेड की दो संपत्तियों की बिक्री के लिए सात अगस्त को नीलामी करेगा। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने एक सार्वजनिक सूचना में कहा कि गैरकानूनी निवेश योजनाओं के माध्यम से करीब 95 लाख रुपये उगाहने वाली कंपनी स्वर एग्रोटेक से इस राशि की वसूली के लिए उसकी दो संपत्तियों की नीलामी की जाएगी। सेबी ने इन संपत्तियों की नीलामी के लिए कुल 1.07 करोड़ रुपये का आरक्षित मूल्य तय करते हुए कहा कि इच्छुक उम्मीदवार 17-21 जुलाई को उत्तर प्रदेश में स्थित इन भूखंडों का मुआयना कर सकते हैं। सेबी ने मार्च, 2016 में कंपनी और उसके निदेशकों को निवेशकों के पैसे लौटाने का निर्देश दिया था लेकिन ऐसा नहीं किया गया। अब सेबी ने उसकी संपत्तियों की नीलामी कर यह राशि जुटाने का फैसला किया है।
Similar Post
-
रुपया दो पैसे की मामूली गिरावट के साथ 94.97 प्रति डॉलर पर
मुंबई, बुधवार, 02 सितंबर 2026। रुपये ने बुधवार को सीमित दायरे मे ...
-
सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण 1.13 लाख करोड़ रुपये घटा
स्थानीय शेयर बाजार में पिछले सप्ताह जारी गिरावट के बीच सेंसेक्स की ...
-
रुपया शुरुआती कारोबार में 17 पैसे मजबूत होकर 95.56 प्रति डॉलर पर
मुंबई, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कार ...
