मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति
- विभिन्न अराजपत्रित पद अब होंगे राजपत्रित
जयपुर, शुक्रवार, 07 जुलाई 2023। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सहायक अभियोजक अधिकारी (अभियोजन विभाग), पर्यवेक्षक बीमा (राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग), आयुष नर्सिंग अधीक्षक ग्रेड-। (आयुष विभाग) तथा तकनीकी शिक्षा विभाग (प्राविधिक शिक्षा मण्डल जोधपुर) के सहायक रजिस्ट्रार के पदों को राजपत्रित पद घोषित करने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है। गहलोत के इस निर्णय से इन विभागों में राजपत्रित पदों के समान उत्तरदायित्व का निर्वहन करने वाले इन कार्मिकों के पद राजपत्रित ना होने की विसंगति दूर की जा सकेगी। इससे इन कार्मिकों की कार्यकुशलता में वृद्धि होगी।
Similar Post
-
प्रदेश में 8 जिलों के उप जिला चिकित्सालयों के भवन निर्माण के लिए 280 करोड़ रुपये स्वीकृत
- 8 उप जिला चिकित्सालयों के लिए प्रत्येक को 35 करोड़ रुपये
-
राजस्थान में बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना
जयपुर, रविवार, 16 अगस्त 2026। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में ...
-
हर घर तिरंगा अभियान से प्रत्येक भारतीय में राष्ट्रीय एकता और देश प्रेम की भावना हो रही प्रगाढ़- पटेल
- संसदीय कार्य मंत्री ने जोधपुर में जिला स्तरीय प्रभात फेरी को ...
