Huawei Nova Y71 हुआ लॉन्च
Huawei ने Huawei Nova Y71 को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। इस मिड रेंज स्मार्टफोन में 6.75 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है। यह फोन 6,000mAh की बैटरी से लैस है। हुवावे के इस फोन में 8GB RAM और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। Huawei Nova Y71 में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा शामिल है। आइए हुवावे के इस स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Huawei Nova Y71 की कीमत और उपलब्धता
- Huawei Nova Y71 के 8GB + 128GB RAM स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ZAR 4,999 (लगभग 21,900 रुपये) है। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह स्मार्टफोन गोल्ड और ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। उपलब्धता के मामले में यह फोन साउथ अफ्रीका में उपलब्ध है और अन्य मार्केट में भी आने की उम्मीद है।
Huawei Nova Y71 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
- Huawei के अनुसार, Huawei Nova Y71 में 6.75 इंच की HD+ TFT LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720 x 1,600 पिक्सल है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड पर बेस्ड EMUI 12 के साथ आता है। हालांकि, अभी तक फोन के प्रोसेसर का खुलासा नहीं हुआ है। इस फोन में 8GB RAM और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। Huawei Nova Y71 में कनेक्टिविटी के मामले में ड्यूल 4G सिम, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, 3.5mm ऑडियो जैक, यूएसबी टाइप-सी और जीपीएस दिया गया है। इसके अलावा इस फोन में ग्रेविटी सेंसर और कंपास सेंसर दिया गया है।
- कैमरा सेटअप की बात की जाए तो Huawei Nova Y71 के रियर में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए इस फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें 6,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 22.5W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें USB टाइप-सी पोर्ट दिया गया है।
Similar Post
-
Realme Narzo 100 Lite 5G भारत में लॉन्च होगा 14 अप्रैल को
Realme Narzo 100 Lite 5G लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। फोन का लॉन्च बहुत ही नजदीक है। य ...
-
Oppo K15 Pro, K15 Pro+ लॉन्च
Oppo ने आज चीनी बाजार में Oppo K15 Pro और Oppo K15 Pro+ को लॉन्च कर दिया है। Oppo K15 Pro सीरीज म ...
-
Lava Bold 2 5G हुआ भारत में लॉन्च
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Lava के Lava Bold 2 5G को शुक्रवार को भारत म ...
