गुरुग्राम में कैंटर ने खड़ी कार में टक्कर मारी, चार की मौत
गुरुग्राम, बुधवार, 05 जुलाई 2023। दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार कैंटर (मालवाहक वाहन) ने खड़ी कार में टक्कर मार दी जिससे चार लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हो गए। बुधवार को पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हादसा मंगलवार को उस समय हुआ जब पंक्चर टायर को बदलने के लिए कार सड़क किनारे रुकी हुई थी। पुलिस ने बताया कि पीड़ित गाजियाबाद के एक ही परिवार के सदस्य थे। सभी भिवाड़ी स्थित एक मंदिर जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि एक महिला और दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि एक अन्य बच्चे ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि चार अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं। मृतकों की पहचान गाजियाबाद के गांव भोपुरा निवासी सताक्षी (30), परी (2), विदांश (3) और प्रिशा (2) के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन ने कहा, सेक्टर-40 थाना पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।
Similar Post
-
राजनाथ सिंह 16 रक्षा पीएसयू के कामकाज की करेंगे समीक्षा, स्वदेशी तकनीक पर जोर
नई दिल्ली, सोमवार, 31 अगस्त 2026। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक सि ...
-
रणनीतिक साझेदारी को अधिक मजबूत बनायेंगे भारत और किर्गिस्तान
नई दिल्ली, सोमवार, 31 अगस्त 2026। भारत और किर्गिस्तान ने रणनीति ...
-
प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ने से कछार क्षेत्रों में रहने वाले हजारों लोग प्रभावित
प्रयागराज, सोमवार, 31 अगस्त 2026। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिल ...
