एसआईयू ने किश्तवाड़ में आतंकवादियों के ठिकानों पर छापा मारा
किश्तवाड़/जम्मू, बुधवार, 05 जुलाई 2023। जम्मू कश्मीर पुलिस की विशेष जांच इकाई (एसआईयू) ने आतंकवाद के वित्तपोषण के एक मामले में बुधवार को किश्तवाड़ जिले में छह जगहों पर आतंकवादियों के घरों पर छापा मारा। अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी। किश्तवाड़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) खलील पोसवाल ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि जिन घरों पर छापेमारी की गई वह उन आतंकवादियों के हैं जो पाकिस्तान से आतंकी गतिविधियों का संचालन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के मामले में एसआईयू के छह दलों द्वारा यह छापेमारी की गई। जम्मू में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) की एक विशेष अदालत ने 26 अप्रैल को किश्तवाड़ के 23 आतंकवादियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था, जो कि सीमा पार से आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे। इससे पहले 13 आतंकवादियों के खिलाफ भी गैर जमानती वारंट किया गया था।
Similar Post
-
राजनाथ सिंह 16 रक्षा पीएसयू के कामकाज की करेंगे समीक्षा, स्वदेशी तकनीक पर जोर
नई दिल्ली, सोमवार, 31 अगस्त 2026। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक सि ...
-
रणनीतिक साझेदारी को अधिक मजबूत बनायेंगे भारत और किर्गिस्तान
नई दिल्ली, सोमवार, 31 अगस्त 2026। भारत और किर्गिस्तान ने रणनीति ...
-
प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ने से कछार क्षेत्रों में रहने वाले हजारों लोग प्रभावित
प्रयागराज, सोमवार, 31 अगस्त 2026। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिल ...
