जम्मू आधार शिविर से 6,597 अमरनाथ तीर्थयात्रियों का 5वां जत्था रवाना
जम्मू, मंगलवार, 04 जुलाई 2023। श्री अमरनाथ यात्रा के 6,597 तीर्थयात्रियों का पांचवां जत्था मंगलवार को बम-बम भोले के जयकारों के साथ भगवती नगर यात्री निवास आधार शिविर से रवान हुआ। एक अधिकारी ने कहा कि 6,597 तीर्थयात्रियों का नया जत्था आधार शिविर से पवित्र गुफा के लिए रवाना हुआ। उन्होंने कहा कि 3,294 पुरुषों, 1,008 महिलाओं, 15 बच्चों, 149 साधुओं और 09 साध्वियों सहित 4,475 तीर्थयात्री पहलगाम के लिए रवाना हुए। उन्होंने कहा कि 1,681 पुरुषों, 421 महिलाओं, 18 बच्चों और 02 साधुओं सहित 2,122 तीर्थयात्री 93 वाहनों के साथ बालटाल आधार शिविर के लिए रवाना हुए। सुरक्षाकर्मी तीर्थयात्रियों के काफिले की सुरक्षा में लगे हुए थे। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने 30 जून को जम्मू में तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।
Similar Post
-
दुष्यंत गौतम को कानूनी कार्रवाई से बचाने के लिए राजभवन में बैठाया गया: सैलजा
नई दिल्ली, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। कांग्रेस महासचिव कुमारी सैल ...
-
विजय ने उपचुनाव में जीत के बाद तमिलनाडु के मदुरंतकम और धारापुरम के लिए विकास पैकेज घोषित किया
चेन्नई, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जो ...
-
रेखा गुप्ता ने गोबर से गैस बनाने वाले बायोगैस संयंत्र का उद्घाटन किया
नई दिल्ली, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ...
