मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी
- भरतपुर के सैदपुरा में उप तहसील का गठन
जयपुर, मंगलवार, 04 जुलाई 2023। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भरतपुर जिले के सैदपुरा में नवीन उप तहसील के गठन को मंजूरी दी है। इस नवसृजित उप तहसील में 2 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त तथा 8 पटवार मण्डल शामिल होंगे। गहलोत के इस निर्णय से आमजन को राजस्व संबंधी प्रकरणों के लिए उप तहसील संबंधी कार्य निष्पादन में सुविधा होगी। सैदपुरा की जिला मुख्यालय से दूरी 32 कि.मी तथा मूल तहसील मुख्यालय से 13 किमी है। ऐसे में अब उन्हें लम्बी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने 15 जून, 2023 को भरतपुर दौरे के दौरान इस संबंध में घोषणा की थी।
Similar Post
-
चमोली सुरंग हादसे में सात लोगों की मौत, तीन लापता लोगों की तलाश जारी
गोपेश्वर (उत्तराखंड), शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। उत्तराखंड के चमो ...
-
मुख्यमंत्री उमर ने जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावे को लेकर पाकिस्तान को आड़े हाथ लिया
श्रीनगर, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावा ...
-
कोयले की मांग 2030 तक 1.6 अरब टन तक पहुंचने का अनुमान : सचिव
मुंबई, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। केंद्रीय कोयला सचिव विक्रम देव ...
