निर्वाचन आयोग के पोर्टल पर वित्तीय ब्योरा ऑनलाइन दे सकेंगे राजनीतिक दल
नई दिल्ली, सोमवार, 03 जुलाई 2023। निर्वाचन आयोग ने चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता बढाने के उद्देश्य से सोमवार को एक पोर्टल शुरू किया जिस पर राजनीतिक दल अपना वित्तीय ब्योरा ऑनलाइन जमा करा सकेंगे। आयोग ने एक वक्तव्य जारी कर कहा कि उसने सभी राजनीतिक दलों को पत्र लिखकर कहा है कि अब वे अपने लेन-देन तथा वित्तीय ब्योरा आयोग के पोर्टल पर ऑनलाइन जमा करा सकते हैं। आयोग ने कहा है कि राजनीतिक दल इस पोर्टल पर उन्हें मिले चंदे , खर्च और वार्षिक लेखा जोखा रिपोर्ट भी दायर कर सकेंगे। उसने कहा है कि इस पोर्टल से राजनीतिक दलों की कार्यालय में जाकर वित्तीय ब्योरा जमा कराने संबंधी दिक्कतें कम होंगी तथा इस तरह की जानकारी दायर करने के लिए एक मानक और निर्धारित प्रारूप भी उपलब्ध होगा। साथ ही इससे चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता भी बढेगी।
पोर्टल के माध्यम से पंजीकृत राजनीतिक दलों के मोबाइल नम्बर तथा ई मेल पर संदेश भेजकर उन्हें निर्धारित समय से वित्तीय ब्योरा जमा कराने की जानकारी दी जायेगी। आयोग इस पोर्टल पर ब्योरा दर्ज करने के संबंध में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के लिए एक प्रशिक्षण सत्र का भी आयोजन करेगा। आयोग ने कहा है कि यदि कोई राजनीति दल वित्तीय ब्योरा ऑनलाइन जमा नहीं कराना चाहता है तो उसे इसका लिखित कारण बताते हुए मैनुअल तरीके से ब्योरा जमा कराना होगा और साथ में यह जानकारी सीडी या पेन ड्राइव में भी देनी होगी। आयोग ऑनलाइन दायर किये गये सभी ब्योरों को पोर्टल पर सार्वजनिक करेगा और ऑनलाइन ब्योरा न जमा कराने के कारणों को भी पोर्टल पर डालेगा।
Similar Post
-
दुष्यंत गौतम को कानूनी कार्रवाई से बचाने के लिए राजभवन में बैठाया गया: सैलजा
नई दिल्ली, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। कांग्रेस महासचिव कुमारी सैल ...
-
विजय ने उपचुनाव में जीत के बाद तमिलनाडु के मदुरंतकम और धारापुरम के लिए विकास पैकेज घोषित किया
चेन्नई, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जो ...
-
रेखा गुप्ता ने गोबर से गैस बनाने वाले बायोगैस संयंत्र का उद्घाटन किया
नई दिल्ली, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ...
