महाराष्ट्र में झील में पांच युवक डूबे
नागपुर, सोमवार, 03 जुलाई 2023। महाराष्ट्र के नागपुर शहर में एक झील किनारे पिकनिक मनाने गए आठ युवकों में से पांच युवक एक-दूसरे को बचाने की कोशिश में झील में डूब गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह घटना तब हुई जब रविवार शाम करीब पांच बजे आठ युवकों का एक समूह पिकनिक मनाने के लिए जिल्पी झील के किनारे हिंगना इलाके में गया था। वहां चार युवक पानी में उतर गए, हालांकि वे तैरना नहीं जानते थे। उन्होंने बताया कि इन युवकों ने पहले झील के किनारे पर स्नान किया। बाद में ऋषिकेष गहरे पानी में चला गया। तीन अन्य युवक भी उसके पीछे चले गए और पानी में डूबने लगे। इन लोगों को डूबता देख वैभव वैद्य उन्हें बचाने के लिए पानी में कूद पड़ा। लेकिन वह भी डूब गया।
पुलिस ने घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय गोताखोरों की मदद से सभी पांचों शवों को रात करीब 10 बजे झील से बाहर निकाला। मृतकों की पहचान नागपुर के वाथोडा (पारडी क्षेत्र) निवासी ऋषिकेश परेड (21), नितिन कुंभारे (21), वैभव वैद्य (20), राहुल मेश्राम (21) और शांतनु अरमरकर (22) के रुप में की गई। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच) भेजा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
Similar Post
-
चमोली सुरंग हादसे में सात लोगों की मौत, तीन लापता लोगों की तलाश जारी
गोपेश्वर (उत्तराखंड), शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। उत्तराखंड के चमो ...
-
मुख्यमंत्री उमर ने जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावे को लेकर पाकिस्तान को आड़े हाथ लिया
श्रीनगर, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावा ...
-
कोयले की मांग 2030 तक 1.6 अरब टन तक पहुंचने का अनुमान : सचिव
मुंबई, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। केंद्रीय कोयला सचिव विक्रम देव ...
