अजित पवार बने महाराष्ट्र के दूसरे उपमुख्यमंत्री
मुंबई, रविवार, 02 जुलाई 2023। महाराष्ट्र में बड़े राजनीतिक घटनाक्रम के तहत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा ) के वरिष्ठ नेता अजीत पवार सहित इसके कई शीर्ष नेता रविवार को एकनाथ शिंदे मंत्रिमंडल में शामिल हो गए। पार्टी प्रमुख शरद पवार के भतीजे पवार को उपमुख्यमंत्री बनाया गया, छगन भुजबल, प्रफुल्ल पटेल, दिलीप वाल्से-पाटिल, हसन मुश्रीफ और धनंजय मुंडे सहित पार्टी के शीर्ष नेता भी मंत्रिमंडल में शामिल हुए। इससे पहले श्री अजित पवार 29 विधायकों के साथ राजभवन गए थे। सूत्रों ने कहा कि दिग्गज नेता शरद पवार अचानक हुए घटनाक्रम से नाराज हैं और उन्होंने अपने भतीजे का समर्थन नहीं किया है।
Similar Post
-
राजनाथ सिंह 16 रक्षा पीएसयू के कामकाज की करेंगे समीक्षा, स्वदेशी तकनीक पर जोर
नई दिल्ली, सोमवार, 31 अगस्त 2026। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक सि ...
-
रणनीतिक साझेदारी को अधिक मजबूत बनायेंगे भारत और किर्गिस्तान
नई दिल्ली, सोमवार, 31 अगस्त 2026। भारत और किर्गिस्तान ने रणनीति ...
-
प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ने से कछार क्षेत्रों में रहने वाले हजारों लोग प्रभावित
प्रयागराज, सोमवार, 31 अगस्त 2026। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिल ...
