श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, एक की मौत, तीन की हालत गंभीर
रांची, रविवार, 02 जुलाई 2023। झारखंड में हजारीबाग जिले के चौपारण के जीटी रोड के पिपरा के पास रविवार तड़के श्रद्धालुओं से भरी बस के पलट जाने से एक की मौत हो गई जबकि 12 लोग घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत गंभीर है। बस में 30 श्रद्धालु सवार थे। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जहानाबाद जिले के घोसी थाना क्षेत्र अंतर्गत धामकपुर गांव से सभी श्रद्धालु बस में सवार रजरप्पा मंदिर में पूजा करने जा रहे थे। इस बीच चौपारण के जीटी रोड के पिपरा के पास बस पलट गयी। हादसे में 20 वर्षीय सिकंदर कुमार की मौत हो गयी जबकि 12 अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में तीन लोगों की हालत गंभीर बतायी जा रही है। बस मालिक मंटू प्रसाद की बहन संजू देवी की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे बरही अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार करवाने के बाद रांची रेफर किया गया है।
Similar Post
-
राम मंदिर और अन्य स्थानों पर भ्रष्टाचार के आरोपों की गहन जांच क्यों नहीं की गई : सुले
नासिक, शनिवार, 11 जुलाई 2026। राकांपा (शरदचंद्र पवार) की कार्यका ...
-
राममंदिर में चढ़ावे की 'चोरी' महापाप है, उसकी शीर्ष अदालत की निगरानी में जांच हो: कन्हैया कुमार
मुंबई, शनिवार, 11 जुलाई 2026। कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने अय ...
-
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: कांग्रेस की हिमाचल प्रदेश इकाई ने न्यायिक जांच कराने की मांग की
शिमला, शनिवार, 11 जुलाई 2026। कांग्रेस की हिमाचल प्रदेश इकाई ने ...
