वायदा बाजार में सोना 110 रुपये कमजोर
वायदा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमत 110 रुपये टूटकर 57,904 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। मुख्य रूप से सटोरियों के सौदा कम किये जाने से दाम में नरमी आई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त महीने की डिलिवरी के लिये सोना 110 रुपये यानी 0.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57,904 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। इसमें 12,427 लॉट के लिये कारोबार हुआ। विश्लेषकों के अनुसार प्रतिभागियों के सौदा घटाये जाने से सोने के दाम में गिरावट आई। न्यूयार्क में सोना 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,914.50 डॉलर प्रति औंस रहा।
Similar Post
-
रुपया दो पैसे की मामूली गिरावट के साथ 94.97 प्रति डॉलर पर
मुंबई, बुधवार, 02 सितंबर 2026। रुपये ने बुधवार को सीमित दायरे मे ...
-
सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण 1.13 लाख करोड़ रुपये घटा
स्थानीय शेयर बाजार में पिछले सप्ताह जारी गिरावट के बीच सेंसेक्स की ...
-
रुपया शुरुआती कारोबार में 17 पैसे मजबूत होकर 95.56 प्रति डॉलर पर
मुंबई, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कार ...
