स्टालिन ने समान नागरिक संहिता के मुद्दे को लेकर प्रधानमंत्री पर निशाना साधा
चेन्नई, गुरुवार, 29 जून 2023। द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक) के अध्यक्ष और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के मुद्दे को लेकर जमकर निशाना साधा। यूसीसी पर प्रधानमंत्री की टिप्पणियों का जिक्र करते हुए स्टालिन ने उन पर ‘कानून और व्यवस्था की स्थिति को पूरी तरह से बाधित करने’ और ‘धार्मिक हिंसा’ का प्रयास करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘हमारे मोदी कहते हैं कि एक देश में दो तरह के कानून नहीं होने चाहिए।’ स्टालिन आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री सांप्रदायिक भावनाओं को भड़काकर और देश में भ्रम पैदा करके 2024 का लोकसभा चुनाव जीतने की सोच रहे हैं। उन्होंने कहा, ”मैं आपको स्पष्ट रूप से बता रहा हूं कि लोग आगामी लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सबक सिखाने के लिए तैयार हैं।” स्टालिन ने पार्टी के एक पदाधिकारी की पोती की शादी के बाद यह टिप्पणी की। यह शादी द्रमुक मुख्यालय ‘अन्ना अरिवलयम’ के एक सभागार में हुई।
Similar Post
-
दुष्यंत गौतम को कानूनी कार्रवाई से बचाने के लिए राजभवन में बैठाया गया: सैलजा
नई दिल्ली, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। कांग्रेस महासचिव कुमारी सैल ...
-
विजय ने उपचुनाव में जीत के बाद तमिलनाडु के मदुरंतकम और धारापुरम के लिए विकास पैकेज घोषित किया
चेन्नई, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जो ...
-
रेखा गुप्ता ने गोबर से गैस बनाने वाले बायोगैस संयंत्र का उद्घाटन किया
नई दिल्ली, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ...
