कांग्रेस नेताओं ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की रणनीति पर की चर्चा
नई दिल्ली, बुधवार, 28 जून 2023। कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने बुधवार को छत्तीसगढ़ में पार्टी की रणनीति और चुनावी तैयारियों पर चर्चा की, जहां इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं। पार्टी मुख्यालय में हुई इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अलावा राज्य के लिए पार्टी की प्रभारी कुमारी शैलजा और संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता करते हुए खरगे ने कहा कि पार्टी के सदस्य छत्तीसगढ़ के लोगों के जीवन में बदलाव लाने के लिए मिलकर काम करेंगे। खड़गे ने एक ट्वीट में कहा, गढ़बो नवा छत्तीसगढ़, ये हमारे लिए केवल कोई नारा नहीं है, छत्तीसगढ़ की उन्नति व सामाजिक न्याय के लिए एक ध्येय है।
छत्तीसगढ़ की जनता और कांग्रेस पार्टी में उनका अटूट विश्वास, विकास की अविरल धारा को आगे बढ़ाता रहेगा। उन्होंने कहा, हम मिलकर काम करेंगे और छत्तीसगढ़ के लोगों के जीवन में बदलाव लाते रहेंगे। बैठक के दौरान कांग्रेस की आगे की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। पार्टी की छत्तीसगढ़ इकाई के प्रमुख मोहन मरकाम और टीएस सिंह देव सहित कई मंत्री भी बैठक में मौजूद थे। बैठक के बाद बघेल ने ट्वीट किया, नवा छत्तीसगढ़ के मॉडल से जनता के जीवन में आ रहे बदलाव एवं आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर अहम चर्चा हुई। इसके साथ ही उन्होंने हैं तैयार हम का हैशटैग भी इस्तेमाल किया।
Similar Post
-
दुष्यंत गौतम को कानूनी कार्रवाई से बचाने के लिए राजभवन में बैठाया गया: सैलजा
नई दिल्ली, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। कांग्रेस महासचिव कुमारी सैल ...
-
विजय ने उपचुनाव में जीत के बाद तमिलनाडु के मदुरंतकम और धारापुरम के लिए विकास पैकेज घोषित किया
चेन्नई, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जो ...
-
रेखा गुप्ता ने गोबर से गैस बनाने वाले बायोगैस संयंत्र का उद्घाटन किया
नई दिल्ली, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ...
