IPS अधिकारी अजय भटनागर को CBI में विशेष निदेशक किया गया नियुक्त
नई दिल्ली, बुधवार, 28 जून 2023। भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी अजय भटनागर को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) में विशेष निदेशक नियुक्त किया गया है। कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश में यह जानकारी दी गई है। भटनगार झारखंड कैडर के 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और फिलहाल सीबीआई में अतिरिक्त निदेशक हैं। आदेश में कहा गया है कि उन्हें 20 नवंबर 2024 को उनकी सेवानिवृत्ति की तारीख तक इस पद पर नियुक्त किया गया है। सीबीआई में संयुक्त निदेशक अनुराग अब एजेंसी में अतिरिक्त निदेशक होंगे।
आदेश में कहा गया है कि उन्हें 24 जुलाई 2023 तक की अवधि के लिए नियुक्त किया गया है यानी उनका सात साल का कार्यकाल पूरा होने तक उन्हें इस पद पर नियुक्त किया गया है। गुजरात कैडर के 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी मनोज शशिधर को भी तीन साल की अवधि के लिए सीबीआई में अतिरिक्त निदेशक के पद पर नियुक्त किया गया है। वह फिलहाल जांच एजेंसी में संयुक्त निदेशक हैं। आदेश में कहा गया है कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने आईपीएस कार्यकाल नीति में रियायत देते हुए सीबीआई के संयुक्त निदेशक शरद अग्रवाल की प्रतिनियुक्ति अवधि को 31 मई 2023 से एक साल यानी एक जून 2023 से 31 मई 2024 (कुल आठ साल) बढ़ाने की मंजूरी दी है।
Similar Post
-
दुष्यंत गौतम को कानूनी कार्रवाई से बचाने के लिए राजभवन में बैठाया गया: सैलजा
नई दिल्ली, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। कांग्रेस महासचिव कुमारी सैल ...
-
विजय ने उपचुनाव में जीत के बाद तमिलनाडु के मदुरंतकम और धारापुरम के लिए विकास पैकेज घोषित किया
चेन्नई, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जो ...
-
रेखा गुप्ता ने गोबर से गैस बनाने वाले बायोगैस संयंत्र का उद्घाटन किया
नई दिल्ली, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ...
