कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री नरसिंह राव को श्रद्धांजलि अर्पित की
नई दिल्ली, बुधवार, 28 जून 2023। कांग्रेस ने बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री पी वी नरसिंह राव को उनकी 102वीं जयंती पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि भारत के आर्थिक परिवर्तन और राष्ट्र निर्माण में उनके जबरदस्त योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। कांग्रेस के अनुभवी नेता, राव ने 1991 में प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद पांच साल का कार्यकाल पूरा किया और उन्हें परिवर्तनकारी बदलावों को अमल में लाकर भारतीय अर्थव्यवस्था को उदारवादी बनाने का श्रेय दिया जाता है।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘पूर्व प्रधानमंत्री पी वी नरसिंह राव को उनकी जयंती पर याद कर रहा हूं। भारत के आर्थिक परिवर्तन और राष्ट्र निर्माण में उनके जबरदस्त योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।’’ कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडिल पर कहा, ‘‘भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पी वी नरसिंह राव को उनकी जयंती पर हम याद करते हैं, जिन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था में कुछ उल्लेखनीय उदार सुधारों की शुरुआत की। आज, हम नरसिंह राव को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, जो एक प्रतिष्ठित राजनेता थे और जिन्होंने देश और विदेश दोनों में भारत को नया रूप दिया।’’
Similar Post
-
राम मंदिर और अन्य स्थानों पर भ्रष्टाचार के आरोपों की गहन जांच क्यों नहीं की गई : सुले
नासिक, शनिवार, 11 जुलाई 2026। राकांपा (शरदचंद्र पवार) की कार्यका ...
-
राममंदिर में चढ़ावे की 'चोरी' महापाप है, उसकी शीर्ष अदालत की निगरानी में जांच हो: कन्हैया कुमार
मुंबई, शनिवार, 11 जुलाई 2026। कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने अय ...
-
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: कांग्रेस की हिमाचल प्रदेश इकाई ने न्यायिक जांच कराने की मांग की
शिमला, शनिवार, 11 जुलाई 2026। कांग्रेस की हिमाचल प्रदेश इकाई ने ...
