पंजाब के मुक्तसर में रिश्वत मामले में राजस्व अधिकारी, सहायक गिरफ्तार
चंडीगढ़, बुधवार, 28 जून 2023। पंजाब सतर्कता ब्यूरो ने कथित तौर पर रिश्वत लेने के आरोप में एक राजस्व अधिकारी और उसके निजी सहायक को गिरफ्तार किया है। ब्यूरो ने बुधवार को एक बयान में कहा कि गुरप्रीत सिंह मुक्तसर जिले में ‘पटवारी’ के रूप में तैनात है और उसे भुल्लर गांव के एक निवासी की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया। शिकायतकर्ता गुरपाल सिंह ने आरोप लगाया कि राजस्व अधिकारी ने उसके नाम पर जमीन हस्तांतरित करने के एवज में उससे 18,000 रुपये की रिश्वत की मांग की थी। आरोपी राजस्व अधिकारी ने कथित रूप से रिश्वत की मांग की और उसने शिकायतकर्ता को रिश्वत की राशि अपने निजी सहायक कुलदीप सिंह को देने को कहा। शुरुआती जांच के बाद ब्यूरो की एक टीम ने जाल बिछाया और रिश्वत लेते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
Similar Post
-
हरियाणा: नकाबपोश बदमाशों ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के घर में घुसने की कोशिश की, प्राथमिकी दर्ज
चंडीगढ़, रविवार, 17 मई 2026। हरियाणा के नारनौल में नकाबपोश बदमा ...
-
पंजाब: गुरदासपुर में हथगोला फेंकने की घटना में तीन लोग गिरफ्तार
चंडीगढ़, रविवार, 17 मई 2026। पंजाब के गुरदासपुर में पिछले महीने ...
-
दिल्ली में एक रिहायशी इमारत में आग लगने के बाद नौ लोग अस्पताल में भर्ती कराए गए
नई दिल्ली, रविवार, 17 मई 2026। दिल्ली के शाहदरा इलाके में एक चार ...
