सामाजिक सौहार्द एवं सद्भभाव के लिए गांधीवादी विचारों का प्रचार प्रसार जरूरी’
जयपुर, मंगलवार, 27 जून 2023। दौसा जिले की पंचायत समिति सिकंदरा में शांति एवं अहिंसा विभाग की ओर से मंगलवार को उपखंड स्तरीय एक दिवसीय गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती ममता भूपेश रहीं तथा अध्यक्षता दौसा जिला अध्यक्ष श्री रामजीलाल ओड ने की। अति विशिष्ट अतिथि जिला प्रमुख हीरालाल सैनी ,उपखंड अधिकारी राकेश मीना, प्रधान प्रतिनिधि सिकराय शिवराम मीना , गांधीवादी विचारक रूपेन्द्र चंपावत, गांधीदर्शन समिति दौसा के संयोजक राजेश उदाला ,सहसंयोजक चंचल कसाना उपस्थित रहें।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती ममता भूपेश ने सभी प्रशिक्षणार्थियों से महात्मा गांधी जी के जीवन मूल्यों को अपना कर समाज एवं क्षेत्र में शांति,सद्भाव एवं भाईचारा के साथ रहने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष रामजी लाल ओड ने सत्य,शांति एवं अहिंसा युक्त समाज की संरचना करने एवं वर्तमान में जो नफरत व घृणा का माहौल देश प्रदेश में बनाया जा रहा है। ऐसे समय में गांधीवादी विचारों की व्यापकता पर बल दिया। अति विशिष्ट अतिथि जिला प्रमुख हीरालाल सैनी जी ने गांधी जी के देश की आजादी के लिए किए शांति पूर्ण तरीको को याद कर सभी से उनके बताए सत्य एवं अहिंसा पर आधारित मार्ग पर चलने को कहा। जिला संयोजक राजेश उदाला ने शांति एवं अहिंसा विभाग का गठन करने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। समाज एवं प्रदेश में गांधी जी के विचारों को आत्मसात कर सद्भावना पूर्वक एवं अहिंसात्मक जीवन की संकल्पना पर बल दिया।
Similar Post
-
शिक्षा के क्षेत्र में नए मानदंड स्थापित करेगा उत्तर प्रदेश: राजनाथ सिंह
लखनऊ, शुक्रवार, 13 मार्च 2026। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक् ...
-
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति ने एलपीजी सिलेंडर के वास्ते सरकार को पत्र लिखा
नई दिल्ली, शुक्रवार, 13 मार्च 2026। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबं ...
-
एलपीजी की कमी के बीच दिल्ली पुलिस ने लोगों को साइबर धोखाधड़ी से सावधान किया
नई दिल्ली, शुक्रवार, 13 मार्च 2026। दिल्ली पुलिस ने नागरिकों को ...
