कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधते हुए जारी किया ‘मोहब्बत की दुकान’ वाला वीडियो
नई दिल्ली, मंगलवार, 27 जून 2023। कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए मंगलवार को एक एनीमेटेड वीडियो जारी किया जिसमें राहुल गांधी को ‘सत्तारूढ़ पार्टी के नफरत के बाजार’ को हटाकर ‘मोहब्बत की दुकान’ लगाते दर्शाया गया है। कांग्रेस ने ‘मोहब्बत की दुकान’ शीर्षक से इस वीडियो को सोशल मीडिया के अपने आधिकारिक हैंडल से जारी किया। इसके बाद पार्टी के विभिन्न नेताओं ने इसे साझा किया। इस एक मिनट और 43 सेकेंड की अवधि वाले वीडियो में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को दर्शाया गया है। इसमें मुख्य विपक्षी दल ने दावा किया कि सत्तारूढ़ पार्टी समाज में खाई पैदा कर रही है और लोगों को बांट रही है। कांग्रेस ने इस वीडियो के माध्यम से दर्शाया है कि ‘भाजपा द्वारा लगाए गए नफरत के बाजार’ को हटाकर राहुल गांधी ‘मोहब्बत की दुकान’ खोल रहे हैं। उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान कई मौकों पर यह भी कहा कि वह ‘नफरत के बाजार’ में ‘मोहब्बत की दुकान’ खोल रहे हैं।
Similar Post
-
राजनाथ सिंह 16 रक्षा पीएसयू के कामकाज की करेंगे समीक्षा, स्वदेशी तकनीक पर जोर
नई दिल्ली, सोमवार, 31 अगस्त 2026। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक सि ...
-
रणनीतिक साझेदारी को अधिक मजबूत बनायेंगे भारत और किर्गिस्तान
नई दिल्ली, सोमवार, 31 अगस्त 2026। भारत और किर्गिस्तान ने रणनीति ...
-
प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ने से कछार क्षेत्रों में रहने वाले हजारों लोग प्रभावित
प्रयागराज, सोमवार, 31 अगस्त 2026। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिल ...
