अरविंद केजरीवाल के आवास के ‘पुनर्निर्माण’ में ‘अनियमितताओं’ की ऑडिट करेगा कैग
नई दिल्ली, मंगलवार, 27 जून 2023। भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के ‘‘पुनर्निर्माण’’ में कथित ‘‘अनियमितताओं और नियमों के उल्लंघनों’’ की विशेष ऑडिट करेंगे। राज निवास के अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उपराज्यपाल वी के सक्सेना के कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि गृह मंत्रालय ने 24 मई को प्राप्त एक पत्र पर गौर करने के बाद विशेष कैग ऑडिट की सिफारिश की थी। उन्होंने दावा किया कि पत्र उपराज्यपाल कार्यालय से प्राप्त हुआ था और इसमें मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास के ‘‘पुनर्निर्माण’’ में ‘‘घोर और प्रथम दृष्टया वित्तीय अनियमितताओं’’ की ओर इशारा किया गया था। मुख्यमंत्री कार्यालय या सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) की ओर से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
Similar Post
-
राजनाथ सिंह 16 रक्षा पीएसयू के कामकाज की करेंगे समीक्षा, स्वदेशी तकनीक पर जोर
नई दिल्ली, सोमवार, 31 अगस्त 2026। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक सि ...
-
रणनीतिक साझेदारी को अधिक मजबूत बनायेंगे भारत और किर्गिस्तान
नई दिल्ली, सोमवार, 31 अगस्त 2026। भारत और किर्गिस्तान ने रणनीति ...
-
प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ने से कछार क्षेत्रों में रहने वाले हजारों लोग प्रभावित
प्रयागराज, सोमवार, 31 अगस्त 2026। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिल ...
