तेंलगाना: कस्टम अधिकारियों ने किया 8,946 किलोग्राम ड्रग्स बरामद
हैदराबाद, मंगलवार, 27 जून 2023। तेलंगाना में हैदराबाद सीमा शुल्क (कस्टम) अधिकारियों ने नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 8946 किलोग्राम ड्रग्स करामद किया है। जब्त की गई दवाओं में, 2022 के अप्रैल और मई के दौरान हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मलावी, तंजानिया और अंगोला के विदेशी नागरिकों से 77 करोड़ रुपये की अनुमानित कीमत वाली 11 किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई थी। बरामद नारकोटिक्स और साइकोट्रोपिक पदार्थ को तेलंगाना के मेडचल-मलकजगिरी जिले के डुंडीगुल गांव में स्थित हैदराबाद अपशिष्ट प्रबंधन परियोजना सुविधा में जलाकर नष्ट कर दिया गया।
Similar Post
-
राजनाथ सिंह 16 रक्षा पीएसयू के कामकाज की करेंगे समीक्षा, स्वदेशी तकनीक पर जोर
नई दिल्ली, सोमवार, 31 अगस्त 2026। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक सि ...
-
रणनीतिक साझेदारी को अधिक मजबूत बनायेंगे भारत और किर्गिस्तान
नई दिल्ली, सोमवार, 31 अगस्त 2026। भारत और किर्गिस्तान ने रणनीति ...
-
प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ने से कछार क्षेत्रों में रहने वाले हजारों लोग प्रभावित
प्रयागराज, सोमवार, 31 अगस्त 2026। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिल ...
