2023-24 में अलौह धातु उद्योग की कमाई दबाव में रहेगी: इक्रा
रेटिंग एजेंसी इक्रा के अनुसार कमजोर मांग के बीच घरेलू अलौह धातु उद्योग की कमाई चालू वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान दबाव में रहेगी। इक्रा ने एक रिपोर्ट में कहा कि वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं और चीन की मांग में उम्मीद से कमजोर सुधार के कारण तीन अलौह धातुओं – एल्यूमिनियम, तांबा और जस्ता की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में पिछले छह महीनों के दौरान क्रमश: 11 प्रतिशत, आठ प्रतिशत और 30 प्रतिशत की गिरावट आई है।
रिपोर्ट में आगे कहा गया, ”पिछले वित्त वर्ष में कमजोर प्रदर्शन के बाद 2023-24 में भी उद्योग की कमाई दबाव में रहेगी। धातु की कीमतों में उल्लेखनीय गिरावट से मार्जिन में बाधा बनी हुई है, जिससे तत्काल कोई राहत नहीं दिख रही है।” इक्रा ने उद्योग के लिए ‘स्थिर’ रेटिंग को बनाए रखा है। इक्रा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और समूह प्रमुख (कॉरपोरेट क्षेत्र रेटिंग) जयंत रॉय ने कहा कि वैश्विक मांग को प्रभावित करने वाले कमजोर आर्थिक परिदृश्य ने अलौह धातुओं की कीमतों पर असर डाला है। उन्होंने कहा कि कीमतों में बढ़ोतरी चीन की मांग में मजबूती आने और वैश्विक भावनाओं में सुधार पर निर्भर है।
Similar Post
-
रुपया दो पैसे की मामूली गिरावट के साथ 94.97 प्रति डॉलर पर
मुंबई, बुधवार, 02 सितंबर 2026। रुपये ने बुधवार को सीमित दायरे मे ...
-
सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण 1.13 लाख करोड़ रुपये घटा
स्थानीय शेयर बाजार में पिछले सप्ताह जारी गिरावट के बीच सेंसेक्स की ...
-
रुपया शुरुआती कारोबार में 17 पैसे मजबूत होकर 95.56 प्रति डॉलर पर
मुंबई, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कार ...
