एप्सिलॉन एडवांस्ड मटेरियल्स अमेरिका में विनिर्माण संयंत्र स्थापित करेगी
बैटरी की सामग्री बनाने वाली कंपनी एप्सिलॉन एडवांस्ड मटेरियल्स ने सोमवार को कहा कि वह अमेरिका में एक नयी विनिर्माण इकाई स्थापित करने के लिए 65 करोड़ अमेरिकी डॉलर (लगभग 5,330 करोड़ रुपये) का निवेश करेगी। एप्सिलॉन एडवांस्ड मटेरियल्स (ईएएम) ने एक बयान में कहा कि कंपनी हरित प्रौद्योगिकियों के जरिए बनी उच्च क्षमता वाली एनोड सामग्री की आपूर्ति के लिए इस संयंत्र की स्थापना करेगी।
इस समय कंपनी प्रस्तावित संयंत्र के लिए नियामक मंजूरी, पर्यावरण परमिट और प्रोत्साहनों के आधार पर अमेरिका में कई स्थानों का मूल्यांकन कर रही है। कंपनी ने कहा कि इस संयंत्र के जरिए 1,500 से अधिक प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होंगे। ईएएम के संस्थापक और प्रबंध निदेशक विक्रम हांडा ने कहा, ”हम भारत में पेटेंट एनोड विनिर्माण तकनीक को अमेरिका में ला रहे हैं और ईवी बैटरी परिदृश्य में योगदान देने के लिए इसका लाभ उठा रहे हैं।”
Similar Post
-
रुपया दो पैसे की मामूली गिरावट के साथ 94.97 प्रति डॉलर पर
मुंबई, बुधवार, 02 सितंबर 2026। रुपये ने बुधवार को सीमित दायरे मे ...
-
सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण 1.13 लाख करोड़ रुपये घटा
स्थानीय शेयर बाजार में पिछले सप्ताह जारी गिरावट के बीच सेंसेक्स की ...
-
रुपया शुरुआती कारोबार में 17 पैसे मजबूत होकर 95.56 प्रति डॉलर पर
मुंबई, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कार ...
