असम में 18 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त, दो गिरफ्तार
गुवाहाटी, रविवार, 25 जून 2023। असम के गुवाहाटी और कामरूप जिले में रविवार को मणिपुर के दो लोगों के पास से बरामद 18 करोड़ रुपये मूल्य का मादक पदार्थ जब्त करने के बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुये असम पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के जवानों ने कामरूप पुलिस के साथ मिलकर दो तस्करों के वाहन का पीछा किया और उसे पकड़ लिया।
एसटीएफ के उपमहानिरीक्षक पार्थ सारथी महंत ने बताया कि मणिपुर स्थित एक समूह द्वारा असम में मादक पदार्थों की खेप लेकर आने की सूचना मिलने के बाद पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। उन्होंने कहा रविवार की सुबह विशेष सूचना मिली कि तस्करों का समूह एक लक्जरी वाहन में मादक पदार्थ की खेप लेकर आ रहा है। महंत ने कहा, ‘‘तस्करों के वाहन का पता लगाया गया और कामरूप जिला पुलिस के साथ एसटीएफ की टीम ने वाहन का पीछा किया। पुलिस से बचने के लिये तस्करों ने मौके से भागने की कोशिश की जिसकी वजह से तस्कर ने वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया और वह हाजो में पोवा मक्का की पहाड़ी से लगभग 100 फुट नीचे गिर गया।’ उपमहानिरीक्षक ने बताया कि पुलिस टीम ने मणिपुर के रहने वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया और पलटे हुए वाहन की तलाशी ली गई। उन्होंने बताया, ‘‘क्षतिग्रस्त वाहन की तलाशी के दौरान साबुन के 100 डिब्बों में हेरोइन बरामद की गई जिसका वजन 1.3 किलोग्राम था। इसके बाद गिरफ्तार लोगों के गुवाहाटी शहर के जालुकबारी स्थित किराए के घर की तलाशी ली गयी जहां 900 ग्राम वजन वाले हेरोइन के 65 और पैकेट बरामद किए गये।’’ उन्होंने बताया कि तस्करी गिरोह से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने के लिये जांच जारी है।
Similar Post
-
उत्तर प्रदेश में सड़क दुर्घटना में जानमाल की हानि अत्यंत दुखद: राष्ट्रपति मुर्मू
नई दिल्ली, सोमवार, 18 मई 2026। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोम ...
-
दिल्ली सरकार अपने कर्मचारियों के लिए चलाएगी विशेष डीटीसी बसें
नई दिल्ली, सोमवार, 18 मई 2026। दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) सार्वज ...
-
भजनपुरा मेट्रो स्टेशन के पास कैब में आग लगी, कोई हताहत नहीं
नई दिल्ली, सोमवार, 18 मई 2026। उत्तर पूर्वी दिल्ली में भजनपुरा म ...
