मर्सिडीज बेंज को इस साल 20 प्रतिशत बिक्री पुरानी कारों से होने की उम्मीद
जर्मनी की कार कंपनी मर्सिडीज बेंज चालू वर्ष में अपनी कुल बिक्री का 20 प्रतिशत पुरानी कारों से होने की उम्मीद कर रही है। हालांकि, पुराने वाहन जुटाना अभी भी एक चुनौती बनी हुई है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। कंपनी की शाखा मर्सिडीज बेंज इंडिया ने पिछले साल करीब 3,000 पुरानी कारें बेची थीं और ऐसे वाहनों की भारी मांग देखी जा रही है।
मर्सिडीज बेंज इंडिया के प्रबंध निदेशक (एमडी) एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) संतोष अय्यर ने पीटीआई-भाषा को बताया, “कुल कारों में अभी भी 18 से 20 प्रतिशत बिक्री पुरानी कारों से आएगी। इसलिए, पिछले वर्ष अगर हमने 16,000 नई कारें बेचीं तो 3,000 कारें पुरानी होंगी।” अय्यर कंपनी की पुरानी कारों की बिक्री से संबंधित एक सवाल का जवाब दे रहे थे। कंपनी अपनी पुरानी कारों को ‘मर्सिडीज बेंज सर्टीफाइड’ नाम से बेचती है।
Similar Post
-
BAJAJ AUTO की बिक्री 5 लाख के पार
भारतीय ऑटोमोबाइल सेक्टर में एक बार फिर देसी कंपनी Bajaj Auto ने अपनी मजबू ...
-
नई Hero Glamour X 125 भारत में लॉन्च
Hero MotoCorp ने भारतीय बाजार में अपनी नई मोटरसाइकिल Hero Glamour X 125 (2025) को लॉन्च कर द ...
-
टाटा मोटर्स की 2030 तक 35,000 करोड़ रुपये के निवेश की योजना, सात नए मॉडल लाने की तैयारी
घरेलू वाहन विनिर्माता टाटा मोटर्स ने अगले चार वित्त वर्षों में 30 उत ...
