कुख्यात गैंगस्टर कुलबीर घाटी का घर कुर्क
नोएडा, शनिवार, 24 जून 2023। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात गैंगस्टर रणदीप भाटी के छोटे भाई कुलबीर भाटी के एक करोड़ 51 लाख रुपये मूल्य के घर को शनिवार को गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने कुर्क किया है। पुलिस ने बताया कि जिस घर को कुर्क किया गया है वह गौतमबुद्ध नगर के रिठौरी गांव में स्थित है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर की पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह द्वारा जारी आदेश के तहत थाना जारचा पुलिस ने गैंगस्टर कानून की धारा 14 (1) के तहत कुलबीर भाटी के रिठौरी गांव में स्थित उसके घर को कुर्क किया। उन्होंने बताया कि आरोपी ने उक्त मकान को कथित तौर पर अपराध के जरिये धन अर्जित करके बनवाया था। अधिकारी ने कहा कि जनपद गौतमबुद्ध नगर की पुलिस अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
Similar Post
-
राजनाथ सिंह 16 रक्षा पीएसयू के कामकाज की करेंगे समीक्षा, स्वदेशी तकनीक पर जोर
नई दिल्ली, सोमवार, 31 अगस्त 2026। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक सि ...
-
रणनीतिक साझेदारी को अधिक मजबूत बनायेंगे भारत और किर्गिस्तान
नई दिल्ली, सोमवार, 31 अगस्त 2026। भारत और किर्गिस्तान ने रणनीति ...
-
प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ने से कछार क्षेत्रों में रहने वाले हजारों लोग प्रभावित
प्रयागराज, सोमवार, 31 अगस्त 2026। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिल ...
