आईसीएफ ने 25वें वंदे भारत ट्रेन सेट को निर्मित किया: शीर्ष अधिकारी
चेन्नई, शनिवार, 24 जून 2023। तमिलनाडु के चेन्नई में स्थित ‘इंटीग्रल कोच फैक्ट्री’ (आईसीएफ) ने 25वें वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सेट को निर्मित कर लिया है और इसे मध्य प्रदेश में भोपाल भेजा जाना है। एक शीर्ष अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। आईसीएफ के महाप्रबंधक बीजी माल्या ने कहा कि अत्याधुनिक ट्रेन सेट सभी भारतीयों को आकर्षित करेंगे। एक अधिकारी ने बताया कि अब तक विभिन्न मार्गों पर संचालित की जा रही सभी वंदे भारत ट्रेन आईसीएफ ने ही निर्मित की हैं। माल्या ने कंपनी के कर्मचारियों को भेजे वीडियो संदेश में कहा, “मुझे आपको यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि आपके प्रयासों की वजह से आज सुबह आईसीएफ ने 25वें वंदे भारत ट्रेन सेट को निर्मित कर लिया। यह ट्रेन भोपाल जा रही है।” इस संदेश को यहां मीडिया से भी साझा किया गया है।
Similar Post
-
राम मंदिर और अन्य स्थानों पर भ्रष्टाचार के आरोपों की गहन जांच क्यों नहीं की गई : सुले
नासिक, शनिवार, 11 जुलाई 2026। राकांपा (शरदचंद्र पवार) की कार्यका ...
-
राममंदिर में चढ़ावे की 'चोरी' महापाप है, उसकी शीर्ष अदालत की निगरानी में जांच हो: कन्हैया कुमार
मुंबई, शनिवार, 11 जुलाई 2026। कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने अय ...
-
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: कांग्रेस की हिमाचल प्रदेश इकाई ने न्यायिक जांच कराने की मांग की
शिमला, शनिवार, 11 जुलाई 2026। कांग्रेस की हिमाचल प्रदेश इकाई ने ...
