यहां तेल से नहाने के लिए दुनियाभर से आते हैं लोग, जानिए क्या है मामला

img

अब तक आप ने लोगों को पानी, दूध और दही से नहाते हुए सुना होगा। लेकिन, क्या कभी आपने तेल से नहाने के बारे में सुना है। जी हां, आपको ये जानकर हैरानी होगी इस दुनिया में एक ऐसा देश है जहां लोग कच्चे तेल से नहाते हैं।  ईरान के पास स्थित देश अजरबेजान के नाफतलान शहर में एक ऐसी जगह है जहां लोग कच्चे तेल से भरे बाथटब में नहाने आते हैं। यहां पर कच्चे तेल का इस्तेमाल अलग-अलग बीमारियां दूर करने के लिए किया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि कच्चे तेल में नहाने से 70 से अधिक बीमारियां दूर हो जाती हैं।

विशेषज्ञों का दावा है कि क्रूड ऑयल न्यूरोलॉजिकल और स्किन संबंधी परेशानियों के लिए लाभदायक होता है। बीमारी को दूर करने के लिए एक मरीज 40 डिग्री तापमान पर 130 लीटर कच्चे तेल में नहाते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि जिनकी हड्डियों में गैप आ जाता है कच्चे तेल के बाथटब में नहाने से हड्डियां जुड़ जाती हैं और आराम भी मिलता है। मरीजों को तेल के बाथटब में एक सिमित समय तक ही नहाने दिया जाता है। दरअसल, ये कोर्स 10 दिन का होता है। दिन में एक बार मरीज सिर्फ 10 मिनट के लिए नहा सकते हैं। इस हेल्थ सेंटर में हजारों लोग इस तरह से अपना इलाज कराने कजाकिस्तान, जर्मनी, रूस सहित एशियाई और यूरोपीय देशों से काफी संख्या में लोग आते हैं।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement