अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया आठ पैसे गिरकर 82.05 पर

img

मजबूत अमेरिकी मुद्रा और घरेलू शेयर बाजारों से विदेशी कोषों की निकासी के कारण शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया आठ पैसे गिरकर 82.05 पर आ गया। कारोबारियों ने बताया कि घरेलू और वैश्विक शेयर बाजारों में नकारात्मक रुख का असर भी भारतीय मुद्रा पर पड़ा। हालांकि, कच्चे तेल की कीमत 75 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आने से रुपये की गिरावट सीमित हुई। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.05 पर कमजोर खुला और डॉलर के मुकाबले 82.07-82.04 के दायरे में रहा। खबर लिखे जाने तक डॉलर के मुकाबले रुपया पिछले बंद भाव से आठ पैसे की गिरावट के साथ 82.05 के स्तर पर था।

रुपया बृहस्पतिवार को डॉलर के मुकाबले 81.97 पर बंद हुआ। इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.20 प्रतिशत बढ़कर 102.59 पर था। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.69 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73.63 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 693.28 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement