मुख्यमंत्री ने दी 11.71 करोड़ रुपए की स्वीकृति
- अलवर में बगड़ तिराहा से शीथल तक होगा सड़क निर्माण
जयपुर, शुक्रवार, 23 जून 2023। किसी भी राज्य के विकास का रास्ता सड़कों से होकर ही जाता है, इसलिए राज्य सरकार प्रदेश में सड़क तंत्र को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दे रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने अलवर में बगड़ तिराहा से शीथल तक करीब 8.50 किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए 11.71 करोड़ रूपए की मंजूरी दी है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2023-24 के बजट में इस संबंध में घोषणा की गई थी। उक्त घोषणा की क्रियान्विति में यह मंजूरी दी गई है।
Similar Post
-
तमिलनाडु सरकार ने डीवीएसी निदेशक को प्रभारी डीजीपी नियुक्त किया
चेन्नई, गुरुवार, 11 दिसंबर 2025। तमिलनाडु सरकार ने सतर्कता एवं ...
-
सोनोवाल ने भारत के पहले स्वदेशी हाइड्रोजन ‘फ्यूल सेल’ पोत के वाणिज्यिक संचालन की शुरुआत की
वाराणसी (उप्र), गुरुवार, 11 दिसंबर 2025। केंद्रीय बंदरगाह, जहाजर ...
-
ओडिशा में 4,000 किलोग्राम विस्फोट की लूट के मामले में 11 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर
भुवनेश्वर, गुरुवार, 11 दिसंबर 2025। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (ए ...
