श्रीलंका की नौसेना ने तमिलनाडु के 22 मछुआरों को किया गिरफ्तार
रामनाथपुरम (तमिलनाडु), गुरुवार, 22 जून 2023। श्रीलंका की नौसेना ने तमिलनाडु के 22 भारतीय मछुआरों को श्रीलंकाई समुद्री क्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मुछआरे रामनाथपुरम, पुदुकोट्टई और नागपट्टिनम जिलों के रहने वाले हैं। नेदुनतीवु के पास से बुधवार देर रात उन्हें पकड़ा गया और चार नाव भी जब्त कर ली गईं। अधिकारियों ने बताया कि कानूनी कार्रवाई के लिए उन्हें कानकेसनतुरई ले जाया गया है। पट्टाली मक्कल काची (पीएमके) के अध्यक्ष डॉ. अंबुमणि रामदॉस ने श्रीलंका की इस कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्होंने ट्वीट किया, मछुआरों के मुद्दे सहित विभिन्न मामलों पर चर्चा के लिए गठित भारत-श्रीलंका संयुक्त समिति को भारतीय मछुआरों की शंकाओं का स्थायी समाधान खोजने के लिए तुरंत बैठक बुलानी चाहिए।
Similar Post
-
राजनाथ सिंह 16 रक्षा पीएसयू के कामकाज की करेंगे समीक्षा, स्वदेशी तकनीक पर जोर
नई दिल्ली, सोमवार, 31 अगस्त 2026। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक सि ...
-
रणनीतिक साझेदारी को अधिक मजबूत बनायेंगे भारत और किर्गिस्तान
नई दिल्ली, सोमवार, 31 अगस्त 2026। भारत और किर्गिस्तान ने रणनीति ...
-
प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ने से कछार क्षेत्रों में रहने वाले हजारों लोग प्रभावित
प्रयागराज, सोमवार, 31 अगस्त 2026। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिल ...
