गुजरात: राजकोट में तीन मंजिला शोरूम में लगी आग, 50 से अधिक कर्मचारियों को निकाला गया
राजकोट (गुजरात), गुरुवार, 22 जून 2023। गुजरात के राजकोट शहर में ‘फर्नीचर’ के तीन मंजिला शोरूम में बृहस्पतिवार को सुबह भीषण आग लगने के बाद 50 से अधिक कर्मचारियों को मौके से निकाला गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि माव्दी इलाके में स्थित ‘फर्नीचर’ के शोरूम में आग लगने की घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। राजकोट के दमकल विभाग के अधिकारी आई. वी. खेर ने कहा, ‘‘ घटना की सूचना मिलने के बाद माव्दी दमकल स्टेशन से दमकल की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। आग की लपटे तीन मंजिला इमारत में ऊपर तक फैल गई थीं।’’ उन्होंने कहा लकड़ी का सामान (फर्नीचर) बनाने में इस्तेमाल होने वाले ‘फोम’ और अन्य ज्वलनशील पदार्थ के कारण आग तेजी से फैल गई। खेर ने कहा, ‘‘ मौके पर पहुंचने के बाद दमकल कर्मियों ने 50 से अधिक कर्मचारियों को इमारत से बाहर निकाला। दमकल की आठ गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया।’’ उन्होंने बताया कि आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।
Similar Post
-
राजनाथ सिंह 16 रक्षा पीएसयू के कामकाज की करेंगे समीक्षा, स्वदेशी तकनीक पर जोर
नई दिल्ली, सोमवार, 31 अगस्त 2026। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक सि ...
-
रणनीतिक साझेदारी को अधिक मजबूत बनायेंगे भारत और किर्गिस्तान
नई दिल्ली, सोमवार, 31 अगस्त 2026। भारत और किर्गिस्तान ने रणनीति ...
-
प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ने से कछार क्षेत्रों में रहने वाले हजारों लोग प्रभावित
प्रयागराज, सोमवार, 31 अगस्त 2026। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिल ...
