टाटा एआईए लाइफ पॉलिसीधारकों को देगी 1,183 करोड़ रुपये का लाभांश
टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस ने पिछले वित्त वर्ष के लिए अपने भागीदार पॉलिसीधारकों को 1,183 करोड़ रुपये के लाभांश भुगतान की घोषणा की है जो एक साल पहले की तुलना में 37 प्रतिशत अधिक है। टाटा समूह की बीमा कंपनी ने कहा कि उसकी तरफ से दिया गया यह अबतक का सर्वाधिक लाभांश है। इसके पहले वित्त वर्ष 2021-22 के लिए कंपनी ने 861 करोड़ रुपये का लाभांश भुगतान किया था। टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस के अध्यक्ष एवं मुख्य वित्त अधिकारी समित उपाध्याय ने कहा कि उसके 7,49,229 पॉलिसीधारक वित्त वर्ष 2022-23 के लिए घोषित लाभांश के हकदार हैं। उन्होंने कहा कि गत 31 मार्च को समाप्त वित्त वर्ष में कंपनी की शुद्ध आय कई गुना बढ़कर 506 करोड़ रुपये हो गई जबकि उसके एक साल पहले यह सिर्फ 71 करोड़ रुपये थी।
Similar Post
-
रुपया दो पैसे की मामूली गिरावट के साथ 94.97 प्रति डॉलर पर
मुंबई, बुधवार, 02 सितंबर 2026। रुपये ने बुधवार को सीमित दायरे मे ...
-
सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण 1.13 लाख करोड़ रुपये घटा
स्थानीय शेयर बाजार में पिछले सप्ताह जारी गिरावट के बीच सेंसेक्स की ...
-
रुपया शुरुआती कारोबार में 17 पैसे मजबूत होकर 95.56 प्रति डॉलर पर
मुंबई, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कार ...
