टीवी न्यूज चैनल का राष्ट्रीय जोनल सर्वश्रेष्ठ सम्मान डॉ.लक्ष्मण मोतीवाल को
इंदौर/जोधपुर, मंगलवार, 20 जून 2023। देश की सर्वश्रेष्ठ साफ नगरी मध्यप्रदेश की आध्यात्मिक नगरी इंदौर आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार में देश के विभिन्न राज्यों की से पत्रकार शामिल हुए। न्यूज चैनल के सीईओ अनुज भोमियां की ओर से 19 जून सोमवार को न्यूज चैनल के लिए देश विदेश से आए कुल 51 पत्रकारों को सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय पत्रकारिता पुरुस्कार प्रदान किए गए। समारोह के मुख्य अथिति कुमार सौरभ तथा न्यूज चैनल की एडिटर इन चीफ मीनल देवड़ा, रवि देवड़ा, बॉलीवुड अभिनेत्री सारिका दीक्षित, राजस्थान स्टेट हैड सोनिया कौशिक, लीगल एडवाइजर एडवोकेट धर्मवीर यादव, न्यूज चैनल एंकर सहित देश की कई जानी मानी हस्तियों ने शिरकत की। जोधपुर के संभाग प्रभारी रिपोर्टर को मिला पुरुस्कार:- न्यूज 24 एक्सप्रेस के जोधपुर संभाग हैड डॉ. लक्ष्मण मोतीवाल को वेस्ट संभागीय रिपोर्टिंग के लिए मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र पुरुस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं जोधपुर के पश्चिम जिला रिपोर्टर सुभाष सिंह चौहान को सम्मानित कर नियुक्त प्रमाण पत्र दिया गया। जोधपुर रिपोर्टर पूर्व जिला नरेंद्र ओझा को भी सम्मानित किया गया।
Similar Post
-
राजनाथ सिंह 16 रक्षा पीएसयू के कामकाज की करेंगे समीक्षा, स्वदेशी तकनीक पर जोर
नई दिल्ली, सोमवार, 31 अगस्त 2026। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक सि ...
-
रणनीतिक साझेदारी को अधिक मजबूत बनायेंगे भारत और किर्गिस्तान
नई दिल्ली, सोमवार, 31 अगस्त 2026। भारत और किर्गिस्तान ने रणनीति ...
-
प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ने से कछार क्षेत्रों में रहने वाले हजारों लोग प्रभावित
प्रयागराज, सोमवार, 31 अगस्त 2026। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिल ...
