दिल्ली,एनसीआर के कई हिस्सों में बारिश से मौसम हुआ सुहाना
नई दिल्ली, सोमवार, 19 जून 2023। राष्ट्रीय राजधानी और इसके आसपास के इलाकों में सोमवार सुबह हल्की से मध्यम बारिश हुई जिससे लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 3-4 दिन ऐसा ही मौसम बना रह सकता है। बिपोरजॉय चक्रवात का असर अब हल्का पड़ने लगा है तो कुछ दिन में देशभर में मौसम के रुख में भी बदलाव आने वाला है। चार-पांच दिन में लगभग सभी राज्यों से लू विदा ले लेगी और उसी के साथ मानसून का आगमन हो जाएगा। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार 24 घंटों के दौरान शहर में 5 मिमी बारिश दर्ज की गई।
आईएमडी ने कहा कि न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो साल के इस समय के लिए सामान्य है। सुबह साढ़े आठ बजे राजधानी में सापेक्षिक आर्द्रता 96 फीसदी दर्ज की गई। इस बीच, मौसम विभाग ने दिन में आमतौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान जताया है। आईएमडी के अनुसार चक्रवाती तूफान ''बिपाेरजॉय'' के लगभग पूर्व-उत्तर पूर्व की ओर बढ़ने और अगले 12 घंटों के दौरान इसके दबाव की तीव्रता बनाए रखने की संभावना है। इससे पहले रविवार को बिपोरजॉय के प्रभाव से राजस्थान के बाड़मेर जिले के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई। कई जगहों पर भीषण जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति भी देखी गई।
Similar Post
-
दुष्यंत गौतम को कानूनी कार्रवाई से बचाने के लिए राजभवन में बैठाया गया: सैलजा
नई दिल्ली, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। कांग्रेस महासचिव कुमारी सैल ...
-
विजय ने उपचुनाव में जीत के बाद तमिलनाडु के मदुरंतकम और धारापुरम के लिए विकास पैकेज घोषित किया
चेन्नई, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जो ...
-
रेखा गुप्ता ने गोबर से गैस बनाने वाले बायोगैस संयंत्र का उद्घाटन किया
नई दिल्ली, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ...
