केरल के लिए विश्व बैंक ने 1,228 करोड़ रुपये मंजूर किए: माकपा
तिरुवनंतपुरम, रविवार, 18 जून 2023। सत्तारूढ़ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने रविवार को कहा कि विश्व बैंक ने केरल के लिए 1,228 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं, यह रकम उस 1,023 करोड़ रुपये से अलग है जो पहले ही राज्य को मिल चुके हैं। माकपा के राज्य सचिव एम. वी. गोविंदन ने बताया कि अमेरिका यात्रा के दौरान केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के विश्व बैंक के प्रबंध निदेशक (परिचालन) अन्ना बजरडे से मुलाकात करने के बाद यह मंजूरी दी गई।
गोविंदन ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि यह केरल के लिए काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि केरल उन राज्यों में से एक है जहां कई प्राकृतिक आपदाओं का असर दिखता है, तो कई संक्रामक रोगों से उसे निपटना पड़ता है और यह जलवायु परिवर्तन से भी काफी प्रभावित है। इस धन राशि से केरल सरकार को इन समस्याओं से प्रभावी रूप से निपटने में मदद मिलेगी। बजरडे के साथ विजयन की बैठक के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक बयान जारी करके कहा कि विश्व बैंक ने आश्वासन दिया है कि वे राज्य के बुनियादी ढांचागत क्षेत्रों में निवेश करने के लिए तैयार है। बयान के अनुसार, बैठक के दौरान विश्व बैंक के सहयोग से की जा रही केरल पुनर्निर्माण पहल सहित विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति पर भी चर्चा की गई।
Similar Post
-
दुष्यंत गौतम को कानूनी कार्रवाई से बचाने के लिए राजभवन में बैठाया गया: सैलजा
नई दिल्ली, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। कांग्रेस महासचिव कुमारी सैल ...
-
विजय ने उपचुनाव में जीत के बाद तमिलनाडु के मदुरंतकम और धारापुरम के लिए विकास पैकेज घोषित किया
चेन्नई, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जो ...
-
रेखा गुप्ता ने गोबर से गैस बनाने वाले बायोगैस संयंत्र का उद्घाटन किया
नई दिल्ली, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ...
