सड़क हादसे में चालक सहित तीन की मौत
मुरैना, शनिवार, 17 जून 2023। मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में एक बस हादसे में चालक सहित तीन बस यात्रियों की मौत हो गई। हादसे में एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हैं। हादसे की सूचना मिलते ही रात्रि दो बजे कलेक्टर अंकित अस्थाना और पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल दो यात्रियों को ग्वालियर रेफर किया गया है। सराय छोला पुलिस सूत्रों ने बताया कि टीकमगढ़ और छतरपुर के मजदूर ग्वालियर से दिल्ली मजदूरी के लिये जा रहे थे। इसी दौरान शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात लगभग दो बजे चालक को नींद की झपकी आ गई। ऐसे में बस आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बाबा देवपुरी मंदिर के समीप सड़क किनारे खड़े एक डंपर से जा टकराई। इससे चालक सहित तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई और करीब एक दर्जन यात्री घायल हो गए। कलेक्टर श्री अस्थाना ने जिला अस्पताल प्रबंधन को घायल यात्रियों के हरसंभव इलाज की व्यवस्था के निर्देश दिए हैं।
Similar Post
-
राजनाथ सिंह 16 रक्षा पीएसयू के कामकाज की करेंगे समीक्षा, स्वदेशी तकनीक पर जोर
नई दिल्ली, सोमवार, 31 अगस्त 2026। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक सि ...
-
रणनीतिक साझेदारी को अधिक मजबूत बनायेंगे भारत और किर्गिस्तान
नई दिल्ली, सोमवार, 31 अगस्त 2026। भारत और किर्गिस्तान ने रणनीति ...
-
प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ने से कछार क्षेत्रों में रहने वाले हजारों लोग प्रभावित
प्रयागराज, सोमवार, 31 अगस्त 2026। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिल ...
