पवार ने अगरकर , जीजाऊ माता को दी श्रद्धांजलि
मुंबई, शनिवार, 17 जून 2023। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) सुप्रीमो शरद पवार ने शनिवार को समाज सुधारक गोपाल गणेश अगरकर तथा राजमाता जीजाऊ को उनकी पुण्यतिथि के मौके पर श्रद्धांजलि अर्पित की। पवार ने ट्वीट किया , ''अगरकर ने जीवन भर सामाजिक सुधार का कार्य 'वांछनीय बोलो और प्राप्त करने योग्य काम करो' के सिद्धांत को विकसित करके किया।अपने लेखन से प्रगतिशील महाराष्ट्र की नींव मजबूत करने वाले वरिष्ठ समाज सुधारक अगरकर जी को सादर प्रणाम। एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा , ''राजमाता जीजाऊ ने छत्रपति शिवाजी महाराज के मन में स्वराज्य निर्माण की ज्वाला प्रज्वलित की थी। मातृत्व की शक्ति को उपलब्धि की चमक से रोशन करने वाली, रैयत के हितों को सर्वोपरि और लोक कल्याणकारी शासन की मिसाल कायम करने वाली, स्वराज्य की प्रेरणा स्रोत राजमाता जीजाऊ की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
Similar Post
-
राजनाथ सिंह 16 रक्षा पीएसयू के कामकाज की करेंगे समीक्षा, स्वदेशी तकनीक पर जोर
नई दिल्ली, सोमवार, 31 अगस्त 2026। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक सि ...
-
रणनीतिक साझेदारी को अधिक मजबूत बनायेंगे भारत और किर्गिस्तान
नई दिल्ली, सोमवार, 31 अगस्त 2026। भारत और किर्गिस्तान ने रणनीति ...
-
प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ने से कछार क्षेत्रों में रहने वाले हजारों लोग प्रभावित
प्रयागराज, सोमवार, 31 अगस्त 2026। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिल ...
