नोरू की उच्चायुक्त ने की धनखड़ से मुलाकात
नई दिल्ली, शुक्रवार, 16 जून 2023। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से शुक्रवार को नोरू की भारत में उच्चायुक्त मार्लन ईनेम्विन मोसेस ने मुलाकात की और दोनों देशों के बीच आपसी रिश्तों को मजबूत करने पर चर्चा की। उप राष्ट्रपति सचिवालय ने यहां इसकी जानकारी देते हुए कहा कि दोनों नेताओं की यह बैठक उप राष्ट्रपति निवास पर हुई। धनखड़ और सुश्री मोसेस ने दोनों देशों के बीच नजदीकी और मित्रवत् संबंधों को और सुदृढ़ करने पर विचार विमर्श किया। दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच आपसी भागीदारी को और बढ़ाने पर जोर दिया।
Similar Post
-
उत्तराखंड पुलिस के साथ मुठभेड़ में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शातिर अपराधी सहित दो बदमाश गिरफ्तार
देहरादून, रविवार, 26 अप्रैल 2026। उत्तराखंड पुलिस ने पश्चिमी उत ...
-
आप ने पार्टी छोड़ने वाले सात सांसदों की सदस्यता समाप्त करने का अनुरोध राज्यसभा सभापति से किया
नई दिल्ली, रविवार, 26 अप्रैल 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद सं ...
-
वाराणसी में भीषण गर्मी के मद्देनजर काशी विश्वनाथ पर लगा शावर, मंदिरों में एसी-कूलर
वाराणसी (उप्र), रविवार, 26 अप्रैल 2026। वाराणसी में बढ़ती गर्मी क ...
