सेना ने पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास से हथियार और गोला बारूद बरामद किया
जम्मू, गुरुवार, 15 जून 2023। सेना ने जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास से बड़ी संख्या में हथियार और गोलाबारूद बृहस्पतिवार को बरामद किया। अधिकारियों ने बताया कि सरहद के पास स्थित एक गांव में तलाश अभियान के दौरान यह बरामदगी हुई है जिसमें ‘स्टील कोर’ कारतूस भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि जवानों ने पुख्ता सूचना के आधार पर सरला में खोज अभियान शुरू किया और इस दौरान दो बैग मिले जिसमें एक एके-47 राइफल, नौ मैगज़ीन, 468 ‘स्टील कोर’ और सामान्य कारतूस, दो पिस्तौल और छह ग्रेनेड समेत अन्य कारतूस शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान में बनी दवाइयां भी बरामद की गई हैं। संदिग्ध गतिविधियों की सूचना के बाद मखयाला और बैंच गांवों में घेराबंदी और खोज अभियान में पुलिस ने सेना की मदद की। अधिकारियों ने बताया कि आखिरी रिपोर्ट मिलने तक खोज अभियान जारी था।
Similar Post
-
राजनाथ सिंह 16 रक्षा पीएसयू के कामकाज की करेंगे समीक्षा, स्वदेशी तकनीक पर जोर
नई दिल्ली, सोमवार, 31 अगस्त 2026। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक सि ...
-
रणनीतिक साझेदारी को अधिक मजबूत बनायेंगे भारत और किर्गिस्तान
नई दिल्ली, सोमवार, 31 अगस्त 2026। भारत और किर्गिस्तान ने रणनीति ...
-
प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ने से कछार क्षेत्रों में रहने वाले हजारों लोग प्रभावित
प्रयागराज, सोमवार, 31 अगस्त 2026। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिल ...
