जम्मू-कश्मीर: राजौरी और किश्तवाड़ में दो सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, चार अन्य घायल
राजौरी/जम्मू, गुरुवार, 15 जून 2023। जम्मू-कश्मीर के राजौरी और किश्तवाड़ जिले में बृहस्पतिवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि राजौरी जिले के बुढाल इलाके के तारगैन में एक कार के सुबह करीब साढ़े सात बजे सड़क से फिसलकर खाई में गिरने से दो महिलाओं शाहजहां (40) और शहनाज अख्तर (35) की मौत हो गई, जबकि 10 महीने की एक बच्ची सहित तीन लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उनकी हालत गंभीर बताई जाती है। अधिकारी ने बताया कि किश्तवाड़ जिले में एक अन्य घटना में सुबह करीब पौने आठ बजे निजी कार एक मोड़ पर सड़क से फिसलकर सिंथन टॉप से नीचे गिर गई। उन्होंने बताया कि हादसे में अनंतनाग के निवासी लतीफ अहमद मलिक की मौत हो गई और वाहन में उनके साथ सवार इलियास अहमद वानी गंभीर रूप से घायल हो गए। वे अनंतनाग से किश्तवाड़ जा रहे थे।
Similar Post
-
दिल्ली हवाई अड्डे पर चार करोड़ रुपये मूल्य का मादक पदार्थ बरामद, दो लोग गिरफ्तार
नई दिल्ली, मंगलवार, 13 मई 2026। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष् ...
-
नीट प्रश्नपत्र लीक : आरोपी शुभम खैरनार को दो दिन की सीबीआई हिरासत में भेजा गया
मुंबई, मंगलवार, 13 मई 2026। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई स्थित ए ...
-
शिमला में आग लगने से 20 से ज्यादा दुपहिया वाहन और एक कार जलकर खाक
शिमला, मंगलवार, 13 मई 2026। बुधवार सुबह करीब सवा नौ बजे शिमला की ...
