ओडिशा में एक सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत
भुवनेश्वर, बुधवार, 14 जून 2023। ओडिशा के बलांगीर जिले में संबलपुर-बलांगीर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 26 पर चुईंबांधा के पास हुई सड़क दुर्घटना में दो बच्चों सहित एक परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि बलांगीर के उप मंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) तोफान बाग ने कहा कि हादसा मंगलवार देर रात उस समय हुआ, जब एक परिवार के सदस्य एक शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे उसी दौरान, उनकी कार अनियंत्रित होकर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 26 पर खड़े एक ट्रक से जा टकराई, जिसमें सात सदस्य सवार थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बुरला के वीआईएमएसएआर अस्पताल में भर्ती कराया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले जाया गया।
Similar Post
-
राजनाथ सिंह 16 रक्षा पीएसयू के कामकाज की करेंगे समीक्षा, स्वदेशी तकनीक पर जोर
नई दिल्ली, सोमवार, 31 अगस्त 2026। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक सि ...
-
रणनीतिक साझेदारी को अधिक मजबूत बनायेंगे भारत और किर्गिस्तान
नई दिल्ली, सोमवार, 31 अगस्त 2026। भारत और किर्गिस्तान ने रणनीति ...
-
प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ने से कछार क्षेत्रों में रहने वाले हजारों लोग प्रभावित
प्रयागराज, सोमवार, 31 अगस्त 2026। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिल ...
