आंध्र में कार लॉरी की टक्कर में सात लोगों की मौत
एलुरु, सोमवार, 12 जून 2023। आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले के नालाजेरला मंडल के अनंतपल्ली गांव में सोमवार को कार की लॉरी से हुई टक्कर में एक बच्चे सहित सात लोगों की मौत हो गई और दो घायल हो गए। पुलिस ने आज यहां बताया कि दुर्घटना उस समय हुई जब राजमुंड्री के रहने वाले एक परिवार के आठ सदस्य हैदराबाद में शादी समारोह के बाद वापस लौट रहे थे इसी दौरान उनकी कार पुल पर एक खड़ी लॉरी से टकरा गई। जिससे छह लोगों को मौत हो गई और एक व्यक्ति ने अस्पताल में ले जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ा। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान मिडे सत्यनारायण (46), मिडे रवित्जा (24), मिडे अरुणा (26), दशरी श्रीवानी (26), रिलेंगी लक्ष्मी (50), लोहित गगन (8) और अतुकुरी दुर्गा (50) के रूप में की गई। कोववुरु के पुलिस उप अधीक्षक वीएसएन वर्मा ने मौके पर पहुंच कर जायजा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जीजीएच भेज दिया गया।
Similar Post
-
उत्तर प्रदेश में सड़क दुर्घटना में जानमाल की हानि अत्यंत दुखद: राष्ट्रपति मुर्मू
नई दिल्ली, सोमवार, 18 मई 2026। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोम ...
-
दिल्ली सरकार अपने कर्मचारियों के लिए चलाएगी विशेष डीटीसी बसें
नई दिल्ली, सोमवार, 18 मई 2026। दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) सार्वज ...
-
भजनपुरा मेट्रो स्टेशन के पास कैब में आग लगी, कोई हताहत नहीं
नई दिल्ली, सोमवार, 18 मई 2026। उत्तर पूर्वी दिल्ली में भजनपुरा म ...
