शुभंकर स्कैंडिनेवियाई मिश्रित ओपन में 58वें स्थान पर रहे
स्टॉकहोम (स्वीडन), सोमवार, 12 जून 2023। भारतीय गोल्फर शुभंकर शर्मा स्कैंडिनेवियाई मिश्रित ओपन में उतार-चढ़ाव से भरे आखिरी दौर एक ओवर ओवर 73 का कार्ड खेल कर 58वें पायदान पर रहे। इस स्पर्धा में 78 पुरुष और इतनी ही महिला गोल्फरों ने हिस्सा लिया था। शुभंकर ने आखिरी दौर में एक ईगल, तीन बर्डी, दो बोगी और इतने ही डबल बोगी किये। उन्होंने इससे पहले के तीन दौर में 75, 68, 71 का स्कोर किया था। महिलाओं में भारत की एकलौती खिलाड़ी दिक्षा डागर कट में जगह बनाने में नाकाम रहीं थी।
Similar Post
-
गंभीर ने तीसरे टी20 से पहले महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए
इंदौर, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभ ...
-
आर अश्विन ने पुडुचेरी पिच की प्रशंसा की, कहा- ऐसे वेन्यू पर ही वनडे खेला जाना चाहिए
पुडुचेरी, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। भारत के पूर्व क्रिकेटर रविचं ...
-
मंधाना यूनिसेफ इंडिया की ‘सेलिब्रिटी एडवोकेट’ नामित, तेंदुलकर ने स्वागत किया
नई दिल्ली, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ...
