यूबीएस ने क्रेडिट सुइस का अधिग्रहण पूरा किया
स्विट्जरलैंड के यूबीएस बैंक ने सोमवार को कहा कि उसने वित्तीय संकट का सामना कर रहे क्रेडिट सुइस का अधिग्रहण पूरा कर लिया है। बैंक ने एक बयान में कहा, ”यूबीएस ने एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर पार करते हुए आज क्रेडिट सुइस का अधिग्रहण पूरा कर लिया है।” क्रेडिट सुइस लंबे समय तक यूबीएस बैंक का प्रतिस्पर्धी रहा है। ज्यूरिख स्थित दोनों बैंक तीन अरब फ्रैंक (3.3 अरब डॉलर) के सौदे के तहत एक हो रहे हैं। मार्च में जब क्रेडिट सुइस के शेयर गिर गए थे और जमाकर्ताओं ने डरकर अपना पैसा निकालना शुरू कर दिया था, ऐसे माहौल में स्विस सरकार और नियामकों ने जल्दबाजी में इस सौदे को अंतिम रूप दिया था। इस विलय समझौते का मकसद दो अमेरिकी बैंकों के पतन के बाद वैश्विक वित्तीय प्रणाली में उथल-पुथल को दूर करना था। इस अधिग्रहण के बाद यूबीएस स्विट्जरलैंड का एकमात्र प्रमुख बैंक रह जाएगा।
Similar Post
-
रुपया दो पैसे की मामूली गिरावट के साथ 94.97 प्रति डॉलर पर
मुंबई, बुधवार, 02 सितंबर 2026। रुपये ने बुधवार को सीमित दायरे मे ...
-
सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण 1.13 लाख करोड़ रुपये घटा
स्थानीय शेयर बाजार में पिछले सप्ताह जारी गिरावट के बीच सेंसेक्स की ...
-
रुपया शुरुआती कारोबार में 17 पैसे मजबूत होकर 95.56 प्रति डॉलर पर
मुंबई, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कार ...
