विधायक बुधराम बने आप पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष
चंडीगढ़, सोमवार, 12 जून 2023। आम आदमी पार्टी (आप) ने सोमवार को विधायक बुधराम को अपनी पंजाब इकाई का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की। बुधराम बुढलाडा विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। पार्टी ने उनके साथ ही चार प्रदेश उपाध्यक्षों समेत छह और पदाधिकारियों के नाम की घोषणा की। बटाला से विधायक अमनशेर सिंह कलसी, उरमार से विधायक जसवीर सिंह राजा गिल, मुक्तसर से विधायक जगदीप सिंह काका बरार और खन्ना से विधायक तरुणप्रीत सिंह सौंड को आप का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पार्टी नेता जगरूप सिंह सेखवान को प्रदेश महासचिव, वहीं धरमकोट से विधायक देविंदरजीत सिंह लड्डी को पार्टी की युवा इकाई का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर सभी नये पदाधिकारियों को बधाई दी।
Similar Post
-
तमिलनाडु सरकार ने डीवीएसी निदेशक को प्रभारी डीजीपी नियुक्त किया
चेन्नई, गुरुवार, 11 दिसंबर 2025। तमिलनाडु सरकार ने सतर्कता एवं ...
-
सोनोवाल ने भारत के पहले स्वदेशी हाइड्रोजन ‘फ्यूल सेल’ पोत के वाणिज्यिक संचालन की शुरुआत की
वाराणसी (उप्र), गुरुवार, 11 दिसंबर 2025। केंद्रीय बंदरगाह, जहाजर ...
-
ओडिशा में 4,000 किलोग्राम विस्फोट की लूट के मामले में 11 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर
भुवनेश्वर, गुरुवार, 11 दिसंबर 2025। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (ए ...
