एम के स्टालिन ने लालू की तारीफ की, बताया- सामाजिक न्याय का ‘निर्भीक योद्धा’
चेन्नई, रविवार, 11 जून 2023। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने रविवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की बधाई दी और उन्हें “सामाजिक न्याय का निर्भीक योद्धा” बताया। द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के अध्यक्ष स्टालिन ने लालू को ट्विटर पर उनके 76वें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, “वरिष्ठ राजनेता और राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष थिरु लालू प्रसाद यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।” स्टालिन ने कहा, “लालू ने ‘इज्जत’ के लिए जो जोर दिया, वह उनकी राजनीति को थंथई पेरियार द्वारा चलाए गए हमारे स्वाभिमान आंदोलन के बहुत करीब लाता है।
चाहे पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण हो या जातिगत जनगणना की मांग या धर्मनिरपेक्षता को कायम रखना, थिरु लालू प्रसाद का लगातार आवाज उठाना, उन्हें सामाजिक न्याय का एक निर्भीक योद्धा बनाता है।” द्रमुक प्रमुख ने लालू के जन्मदिन के अवसर पर “उत्तर भारत में मंडल राजनीति को मजबूत करने” के लिए लोगों की सेवा में उनके और अधिक वर्षों तक सक्रिय बने रहने की कामना की।
Similar Post
-
राम मंदिर और अन्य स्थानों पर भ्रष्टाचार के आरोपों की गहन जांच क्यों नहीं की गई : सुले
नासिक, शनिवार, 11 जुलाई 2026। राकांपा (शरदचंद्र पवार) की कार्यका ...
-
राममंदिर में चढ़ावे की 'चोरी' महापाप है, उसकी शीर्ष अदालत की निगरानी में जांच हो: कन्हैया कुमार
मुंबई, शनिवार, 11 जुलाई 2026। कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने अय ...
-
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: कांग्रेस की हिमाचल प्रदेश इकाई ने न्यायिक जांच कराने की मांग की
शिमला, शनिवार, 11 जुलाई 2026। कांग्रेस की हिमाचल प्रदेश इकाई ने ...
