असम के कुछ क्षेत्रों में आया 3.6 तीव्रता का भूकंप
- किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं
गुवाहाटी, रविवार, 11 जून 2023। असम के मध्य भाग में रविवार सुबह 3.6 तीव्रता का भूकंप आया। एक अधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। बुलेटिन के अनुसार, भूकंप से तत्काल जानमाल के नुकसान या किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप पूर्वाह्न 11 बजकर 35 मिनट पर आया और इसका केंद्र ब्रह्मपुत्र नदी के उत्तरी तट पर स्थित सोनिपुर जिले में था। बुलेटिन के अनुसार, भूकंप जमीन से पांच किलोमीटर की गहराई पर केंद्रित था। ब्रह्मपुत्र नदी के दक्षिणी तट पर मोरीगांव, नागांव और पश्चिम कार्बी आंगलोंग के अलावा पास के दारंग, लखीमपुर और उदलगुरी जिलों के लोगों ने भी झटके महसूस किए। पूर्वोत्तर राज्य उच्च भूकंपीय क्षेत्र में आते हैं और इस क्षेत्र में अकसर भूकंप आते रहते हैं।
Similar Post
-
दिल्ली के उपराज्यपाल ने की ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा
नई दिल्ली, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत ...
-
तमिलनाडु विधानसभा में मुख्यमंत्री विजय ने भ्रष्टाचार की फाइलें होने का दावा करते हुए विपक्ष को कड़ी चेतावनी दी है
चेन्नई, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। तमिलनाडु विधानसभा के मानसून सत् ...
-
जनरल सेठ ने नेपाल में नौ पूर्व सैनिकों को 'योद्धा सेवा सम्मान' से किया सम्मानित
नई दिल्ली, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने न ...
